बेगूसराय में नए बने रेलवे लोकोमोटिव शेड में स्थानीय युवाओं की भागीदारी की मांग को लेकर युवा विकास परिषद के द्वारा “घेरा डालो डेरा डालो” आंदोलन आज दूसरे दिन भी जारी रहा. दरअसल बरौनी गढ़हारा यार्ड में लोकोमोटिव शेड में स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार की मांग को लेकर युवा विकास मोर्चा कई सालों से लगातार आंदोलन कर रही है. हर बार आंदोलन के बाद रेलवे के अधिकारी स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का वादा कर आंदोलन समाप्त करा देतें है. लेकिन स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिलता है. इसी वजह से एक बार फिर युवा विकास मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने लोकोमोटिव शेड के आगे आंदोलन शुरू किया.
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि हर आंदोलन के बाद सिर्फ आश्वासन दिया जाता है लेकिन आज तक स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है.
रिपोर्ट – सुमित


















