Commercial Advertisment

हर्ल कंपनी के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा का धरना, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग

Sindari-हर्ल कंपनी में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने की मांग के साथ धरने पर बैठे झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं धरना-प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी जारी रहा.

इस मौके पर प्रदर्शनकारी देवेंद्र राज मंडल ने कहा कि हर कंपनी को 10 किलोमीटर के अन्दर के दायरे में बसे युवाओं को रोजगार देना होता है, लेकिन हर्ल कंपनी द्वारा इस नियम की धज्जियां उड़ायी जा रही है. कंपनी स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के बजाय बाहरी लोगों को रोजगार दे रही है, यहां के स्थानीय बेरोजगार युवा सड़कों पर घूम रहे हैं.

देवेंद्र राज ने कहा कि झारखंड सरकार ने विधानसभा से 75% स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का प्रस्ताव पास किया है, लेकिन यह  जमीनी स्तर पर लागू नहीं हो पा रहा. हमारी लड़ाई इसे जमीनी स्तर पर उतारने की है. स्थानीय बेरोजगारों और युवाओं को रोजगार देने की है. हर्ल कंपनी और दूसरे कंपनियों को भी झारखंड विधान सभा द्वारा पारित प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाते हुए स्थानीय युवाओं को रोजगार देनी चाहिए.

हर्ल कंपनी के खिलाफ यह प्रर्दशन तब तक जारी रहेगा जब तक कंपनी अपनी बहाली में 75 फीसद स्थानीय युवाओं को नहीं रखती. कंपनी की नीतियों के खिलाफ आज मशाल जुलूस निकाली जाएगाी.

इधर प्रर्दशनकारियों से मिलने पहुंचे बलियापुर सीओ राम प्रवेश कुमार ने कहा है कि  बहुत जल्द ही हर्ल प्रबंधक से वार्ता कर सभी मांगों पर विचार किया जाएगा.

रिपोर्ट-अनिल 

अब पुरुषों को रोजगार दे रही हैं महिलाएं- शाहनवाज हुसैन

TRAI New Rules: अब आधी रात में भी होगी mobile और...

 TRAI ने टेलीकॉम शिकायतों के निपटारे के नियम सख्त कर दिए हैं। अब मोबाइल और इंटरनेट कंपनियों के शिकायत केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे।...

JPSC Exam Scam: 1.10 करोड़ में बेची गयी नौकरी! CDPO पद...

 JPSC भर्ती घोटाले में CID की पूरक चार्जशीट से बड़े खुलासे हुए हैं। 11 अभ्यर्थियों से 1.10 करोड़ की वसूली, CDPO पद के लिए...

Patna High Court: विवाहित महिला का caste certificateपति के नाम से...

 पटना हाईकोर्ट ने कहा है कि विवाहित महिला का caste certificate केवल पति का नाम दर्ज होने के आधार पर अमान्य नहीं किया जा...