Friday, July 18, 2025

Related Posts

Giridih: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी में अवैध रूप से भाड़ा वसूलने का आरोप, हुआ हंगामा

[iprd_ads count="2"]

Giridih: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। गुरुवार को गिरिडीह कॉलेज जा रहे कुछ विद्यार्थियों से गिरिडीह बस स्टैंड में किराया मांगने को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

Giridih: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी में अवैध भाड़ा वसूलने का आरोप

इसकी सूचना मिलते ही भाजपा चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव की अगुआई में लोगों ने तिसरी क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब साढ़े 5 बजे उक्त वाहन को रोक दिया। गाड़ी में सवार विद्यार्थियों ने बताया कि कंडक्टर द्वारा जबरन किराया वसूला जा रहा था। इस पर सुनील साव ने ड्राइवर और कंडक्टर को फटकार लगाई तथा एक छात्र से लिया गया किराया वापस करवाया।

Giridih: जमकर हुआ हंगामा

सुनील साव ने आरोप लगाया कि यह गाड़ी जलगोड़ा से गिरिडीह चलनी है, लेकिन वाहन मालिक द्वारा इसे नारोटांड के टावर चौक से चलाया जा रहा है। साथ ही, वृद्धों, महिलाओं और विद्यार्थियों से अवैध रूप से किराया वसूला जा रहा है, जो योजना की मूल भावना के विपरीत है। उन्होंने प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

तिसरी से सागर गुप्ता की रिपोर्ट