Giridih: वाणिज्यकर विभाग कार्यालय में लगी आग, कई दस्तावेज जलकर राख

Giridih: जिला के वाणिज्यकर विभाग सह राज्य कर आयुक्त कार्यालय में देर शाम अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें और धुंआ निकलने लगा। इसके बाद आसपास के लोग व गार्ड ने हो-हल्ला करना शुरू कर दिया और फिर मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम और नगर थाना पुलिस को दी।

Giridih: आग पर पाया गया काबू

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम और नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गयी। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। इस बाबत बताया गया की आग लगने के बाद कार्यालय में रखे कई सरकारी दस्तावेज समेत कई अन्य चीजे आग में जलकर राख हो गई हैं। अंधेरा और धुंए होने की वजह से इस अगलगी में हुए नुकसान की स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...

Ranchi News: शादी से इनकार और दहेज की मांग का आरोप,...

रांची में शादी से इनकार और दहेज की कथित मांग से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली। पिता ने गाजियाबाद निवासी मंगेतर और उसके...