Giridih : गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह मवेशी अस्पताल के पीछे शांति नगर मोहल्ला के रहने वाले एक शख्स ने फंदे से झूल आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अशोक सिन्हा के रुप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

Giridih : घर में ही फांसी के फंदे से मिला झूलता शव
मिली जानकारी के अनुसार रात को वह पत्नी के साथ सोया था। सुबह करीब 4.30 बजे पत्नी की नींद खुली तो पति को पास नहीं पाया। फिर जब वह बाहर निकली तो किचन में पति को फंदे से झूलता देखा। जिसके बाद महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हुए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। हालांकि अशोक सिन्हा ने आत्महत्या क्यों किया इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट–
Highlights