Giridih: अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, 6 धंधेबाज गिरफ्तार, बड़ी संख्या में हथियार बरामद

Giridih: जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के महेशमरवा गांव में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम ने छापेमारी कर फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया और मौके से 6 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। फैक्ट्री का संचालन महज तीन दिन पहले ही शुरू किया गया था। इस गिरोह का कनेक्शन बिहार से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

Giridih: भारी मात्रा में हथियार और उपकरण जब्त

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में हथियार और हथियार निर्माण सामग्री मिली। बरामद सामान में 6 देसी पिस्टल, 11 मैगजीन, 7.65 एमएम की 5 जिंदा कारतूस, 12 अर्धनिर्मित पिस्टल, 13 पिस्टल का बैरल, 12 स्लाइड (पिस्टल के पार्ट), 6 बेस मिलिंग मशीन, मैगजीन बनाने के 2 डाइस और अन्य निर्माण सामग्री शामिल हैं।

Giridih: 6 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

पुलिस के अनुसार, गिरोह बड़े पैमाने पर हथियार तैयार करने की योजना में था, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया गया। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम शायर अली (मार्गोमुंडा, देवघर), फुरकान अंसारी, मो. चुन्ना उर्फ वसीम, मो. समीर मल्लिक, मो. मंगली और मो. कमरूद्दीन उर्फ सदना (मुंगेर, बिहार) हैं। इनमें से शायर अली के मकान के निचले हिस्से में फैक्ट्री चलाई जा रही थी। पुलिस उस्मान अंसारी (मार्गोमुंडा) की तलाश में जुटी है जो इस गिरोह से जुड़ा हुआ है।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...