Giridih : आसमानी बिजली का कहर, चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत…

303
Giridih : आसमानी बिजली की कहर, चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत...
Giridih : आसमानी बिजली की कहर, चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत...
Advertisment

Giridih : गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटरुखा गांव में आज सुबह आसमानी बिजली का कहर देखने को मिला है। तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मटरुखा निवासी भरत मंडल के रुप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Advertisment

ये भी पढे़ं- Lohardaga Double Murder : डबल मर्डर से दहली लोहरदगा, मां-बेटे की निर्मम हत्या से गांव में दहशत… 

Giridih : आज सुबह खेत में काम करने गए थे

मृतक के पोते अर्जुन मंडल ने बताया कि उनके दादा सुबह लगभग 6 बजे खेत में काम करने गए थे। तभी अचानक मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ तेज गर्जना शुरू हो गई। इसी दौरान खेत के समीप जोरदार आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर भरत मंडल बुरी तरह झुलस गए।

ये भी पढे़ं- Hazaribagh में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक साथ पकड़ाए 107 फरार अभियुक्त… 

मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन खेत की ओर दौड़े और ग्रामीणों की मदद से शव को घर लाया गया। सूचना पाकर मुफ्फसिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने सरकार से आपदा राहत के तहत उचित मुआवजे की मांग की है। गांव में शोक की लहर है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें——-

Bokaro Crime : अंधेरी रात में सूने घर में लाखों की डकैती, जांच में जुटी पुलिस… 

Dhanbad Breaking : DCLR कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर 15 हजार घूस लेते रंगेहाथ धराया, जमीन से… 

Ranchi Crime : उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, अवैध शराब का जखीरा जब्त 

Bokaro : जमीन के लिए जंग! चंदनकियारी में लाठी-डंडे से खूनखराबा, विडियो वायरल… 

Jamshedpur : किसके डर से पेसा कानून लागू नहीं कर ही हेमंत सरकार बताए-गरजे रघुवर दास… 

Bokaro : डेढ़ करोड़ लूटकांड मामले का सनसनीखेज खुलासा-6 अपराधी गिरफ्तार, ये निकला मास्टरमाइंड… 

Lohardaga : 5 हजार की घूस ने फंसा दिया, रिश्वत लेते लेखा लिपिक को ACB ने रंगेहाथ धरा

Dhanbad Breaking : मैथन डैम में नहाने के दौरान डूबा बिहार का युवक, तलाश जारी… 

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates