निकाय चुनाव के हलचल के बीच Giridih में पूर्व जिला परिषद की हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी…

Jharkhand: झारखंड में नगर निकाय चुनाव के हलचल के बीच Giridih से सनसनीखेज खबर सामने आई है। Giridih में जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या कर दी गई है। इतना ही नहीं हत्या के बाद हत्या के बाद शव को  जलाने की भी कोशिश की गई। राकेश महतो का अधजला शव गिरिडीह के घुटवाली के पास स्थित जंगल से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया।

2016 में जिला परिषद अध्यक्ष बने

बता दें राकेश महतो डुमरी क्षेत्र के बड़े राजनीतिक छवि के व्यक्ति थे। वे जिला परिषद का चुनाव जीतने के बाद वर्ष 2016 में जिला परिषद के अध्यक्ष भी बने थे।

बता दें राकेश महतो की हत्या से क्षेत्र में मातम के साथ गुस्सा भी देखा जा रहा है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की है, उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करे।

पुलिस ने शुरु की जांच

मालूम हो कि सूचना मिलते ही निमियाघाट थाना पुलिस समेत Giridih जिले के कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

झारखंड में 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव  के लिए मतदान होने हैं और 27 फरवरी को परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। इसी बीच राज्य में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। पूर्व जिला परिषद की हत्या काफी चिंता का विषय बन गया है।

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...

Maa Sita Women University: विधान परिषद चुनाव के बाद ही आगे...

Maa Sita Women University, पटना: बिहार में प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने...