Giridih: 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम

139
Giridih
Giridih: 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Advertisment

Giridih: जमुआ प्रखंड अंतर्गत नवडीहा ओपी थाना क्षेत्र के कुरहो बिंदो गांव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 48 वर्षीय अकबर अंसारी उर्फ युनुस अंसारी की 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई।

Advertisment

Giridih: बिजली तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

जानकारी के अनुसार, मृतक अकबर अंसारी अपने निजी जमीन पर नया मकान निर्माण करा रहे थे। मकान के ठीक ऊपर से 11 हजार वोल्ट का नंगा तार गुजर रहा था। निर्माण कार्य के दौरान अचानक वह तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नवडीहा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक अकबर अंसारी अपने परिवार के अकेले कमाऊ सदस्य थे। उनके दो बच्चे हैं।एक विवाह योग्य पुत्री और एक गूंगा पुत्र। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Giridih: स्थानीय लोगों ने की ये मांग

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि आवासीय क्षेत्रों के ऊपर से गुजरने वाले हाई वोल्टेज तारों को हटाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates