Inspirational: टीवी देख कर छात्राओं ने लिया प्रशिक्षण और जिला में बन गई टॉपर, दिल्ली में हुनर दिखाने को है बेकरार

123
Inspirational: टीवी देख कर छात्राओं ने ले लिया प्रशिक्षण और जिला में बन गई टॉपर, दिल्ली में हुनर दिखाने को है बेकरार
Inspirational: टीवी देख कर छात्राओं ने ले लिया प्रशिक्षण और जिला में बन गई टॉपर, दिल्ली में हुनर दिखाने को है बेकरार
Advertisment

Hazaribagh: जिले के पदमा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने यह साबित कर दिया कि अगर लगन और जज़्बा हो तो कोई भी बाधा सफलता के रास्ते में नहीं आ सकती। बिना किसी शिक्षक या ट्रेनर के इन छात्राओं ने केवल टीवी देखकर बैंड बजाना सीखा, और अब पूरे जिले में अपना परचम लहरा दिया है।

Advertisment

अब निगाहें दिल्ली स्तर की प्रतियोगिता परः

दरअसल, खेलो झारखंड के तहत जिला स्तरीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन संत कोलंबस कॉलेज मैदान में किया गया था। जिसमें जिले के 10 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कस्तूरबा विद्यालय, पदमा की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब ये छात्राएं रांची में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी, और उनकी निगाहें दिल्ली स्तर की प्रतियोगिता पर हैं।

टीवी देखकर अभ्यास किया और खुद को तैयार कियाः

छात्राओं का कहना है कि विद्यालय में बैंड सिखाने वाला कोई शिक्षक नहीं था, लेकिन उन्होंने टीवी देखकर अभ्यास किया और खुद को तैयार किया। छात्रा सुहानी परवीन ने बताया कि हमने टीवी से देखकर सीखा। रोज अभ्यास करते रहे। अब हम राज्य और दिल्ली में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।

छात्राएं पूरे जिले के लिए प्रेरणा:

विद्यालय की वार्डन मेनका मेहता ने बताया कि बच्चियों ने अपने कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि इस बात का उदाहरण है कि अगर लगन हो तो सीमित सनसाधन भी सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बनते। वहीं जिला खेल शिक्षक कोषांग के सदस्य मधुसूदन कुमार सिंह ने कहा कि यह छात्राएं पूरे जिले के लिए प्रेरणा हैं। विभाग के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।

रिपोर्ट- शशांक शेखर

Advertisement