Train news: Holi का त्योहार आने वाला है और त्योहार पर घर लौटाने वालों की लंबी कतार है। होली में घर वापस लौटने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है बता दें रेलवे ने होली पर पहली स्पेशल ट्रेन की घोषणा कर दी है।
22 कोच की चलेगी ट्रेन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर-08181/08182 टाटा-कटिहार होली स्पेशल ट्रेन 2 मार्च से 31 मार्च तक कुल 5 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन 22 कोच की होगी। वहीं, होली में 4 मार्च के ठीक पहले और बाद धनबाद से गुजरने वाली तकरीबन सभी ट्रेनों में वेटिंग लग चुकी है। विभिन्न रूटों में विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है, लेकिन धनबाद होकर अब तक कुछ ही होली स्पेशल की घोषणा हुई है।
होली में धनबाद वालों के लिए राहत की खबर हैं धनबाद के यात्रियों के लिए ट्रेनों की बेहतर व्यवस्था की गई है।
होली के बाद धनबाद से इस तरह चलेंगी विशेष ट्रेनें
03309 धनबाद-दिल्ली : 7 व 10 मार्च
03310 दिल्ली-धनबाद : 8 व 11 मार्च
03379 धनबाद-एलटीटी : 10 से 24 मार्च तक
हर मंगलवार 03380 एलटीटी-धनबाद : 12 से 26 मार्च तक हर गुरुवार
03677 धनबाद-गोरखपुर : 9 मार्च
03678 गोरखपुर-धनबाद : 9 मार्च
धनबाद से होकर चलेगी कई होली स्पेशल ट्रेनें
08753 दुर्ग-मधुबनी : 1 मार्च
08754 मधुबनी-दुर्ग : 2 मार्च
07005 चर्लपल्ली-रक्सौल : 23 एवं 28 फरवरी, 1 मार्च
07006 रक्सौल-चर्लपल्ली : 26 फरवरी, 3 एवं 4 मार्च
Highlights


