शादी के 4 दिनों के बाद ही अपने प्रेमी मो. अली के साथ फरार लवली गिरफ्तार

डेहरी : खबर रोहतास जिला के अकोढी गोला से है। जहां शादी के चार दिनों के बाद ही अपने प्रेमी मो. अली के साथ फरार लवली चौधरी को पुलिस ने नालंदा जिला के हिलसा से गिरफ्तार कर लाया है। बता दें कि आठ फरवरी को अकोढी गोला के चंदन कुमार की शादी औरंगाबाद के दाउदनगर की लवली चौधरी से हुई थी। शादी के दो दिनों के बाद दूल्हा चंदन कुमार अपने सरकारी नौकरी पर पटना लौट गया।

दुल्हन लवली ने अपने गांव दाऊदनगर के प्रेमी मोहम्मद अली को बुला लिया

इसी बीच दुल्हन लवली ने अपने गांव दाऊदनगर के प्रेमी मोहम्मद अली को बुला लिया और शादी में मिले लगभग आठ लाख से अधिक का सोने चांदी का आभूषण, कीमती उपहार व दो ट्रॉली कपड़ा आदि लेकर ससुराल से फरार हो गई थी। यहां तक की प्रेशर कुकर और मिक्सर ग्राइंडर तक लेकर भाग गई थी। लेकिन नालंदा पुलिस के सहयोग से हिलसा थाना क्षेत्र से दोनों पकड़े गए। पटना के एक किराए के मकान से सभी सामान भी बरामद हुआ है। लुटेरी दुल्हन की खबर फैलते ही चारों ओर सनसनी फैल गई।

Sasaram Police 1 1 22Scope News

लवली और मोहम्मद अली के बीच पहले से ही संबंध थे – डेहरी के ASP अतुलेश झा

डेहरी के एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि लवली और मोहम्मद अली के बीच पहले से ही संबंध थे। ऐसे में शादी के बाद लवली तमाम कीमती सामान आभूषण और अन्य चीज लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। चुकी रोहतास जिला की पुलिस ने नालंदा जिला के पुलिस के सहयोग से लुटेरी दुल्हन तथा उसके अंतरधर्म के प्रेमी मोहम्मद अली को गिरफ्तार किया है। साथ ही दुल्हन द्वारा लेकर भागे सभी सामान भी बरामद कर लिए गए हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों ने शादी कर लिया है। पुलिस का कहना है कि एक शादी के बाद दूसरी शादी की मान्यता नहीं है।

Sasaram Police 2 22Scope News

यह भी पढ़े : जाली नोट मामले में मो. अबुल ईनाम उर्फ लादेन गिरफ्तार…

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...