
गोपालगंज: पूर्ण शराबबंदी के बावजूद बिहार में शराब तस्कर शराब तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि शराब तस्करों पर बिहार पुलिस (Police) और मद्य निषेध की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है और लगातार अवैध शराब की बरामदगी करती है। एक बार फिर होली करीब आते ही शराब तस्कर काफी एक्टिव हो गये हैं और अभी शराब की तस्करी कर शराब का स्टॉक जमा करने लगे हैं। गोपालगंज के कुचायकोट थाना की पुलिस ने एक बार फिर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक स्कार्पियो से करीब 600 लीटर शराब बरामद किया है।
Police ने 15 शराबी समेत 21 को किया गिरफ्तार
इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों तस्करों की पहचान सह्जिब खान और मोबिन अंसारी के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि दोनों उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी हैं और होली पर्व को देखते हुए स्कार्पियो से शराब की तस्करी कर बिहार पहुँचाने आये थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली और Police ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के मठिया दयाराम गांव में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने करीब 609 लीटर शराब भी बरामद किया। पुलिस स्कॉर्पियो जब्त कर कार्रवाई में जुट गई है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Nawada में ककोलत महोत्सव शुरू, मंत्री प्रेम कुमार ने कहा…
गोपालगंज से एस के श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Highlights




