ट्रक की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत, बगउच गांव की घटना, हिरासत में चालक

गोपालगंज :13 वर्षीय किशोरी की मौत –  गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत बगउच गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल कायम हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुचायकोट थाना क्षेत्र के खरेया गांव निवासी भुषन साह की करीब 13 वर्षीया पुत्री किसी कार्य से बगउच गांव की ओर आई हुई थी। इसी दौरान वह एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशोरी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

13 वर्षीय किशोरी की मौत – घटना की सूचना मिलते ही कुचायकोट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया

घटना की सूचना मिलते ही कुचायकोट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और सभी ने प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार को उचित मुहावरे की मांग करते हुए नजर आए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Gopalganj Acc 2 22Scope News

यह भी पढ़े : गोपालगंज में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत चार गिरफ्तार…

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...