ट्रेन से गिरकर युवक हुआ जख्मी, सदर अस्पताल में हुआ इलाज

लखीसराय : लखीसराय रेलवे प्लेटफ़ॉर्म पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल लखीसराय पहुंचाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि युवक जमुई जिले के बारांसोलापुर ग्राम निवासी सरवन मिस्त्री के पुत्र अनुज कुमार हैं जो मुंबई में कार प्रिंटर का काम करता है। वह लखीसराय स्टेशन से दानापुर इंटरसिटी ट्रेन में सवार हो गए थे।

अचानक ट्रेन खुल गई और ट्रेन में भीड़ रहने के कारण उनका हाथ छूट गया और वह ट्रेन से गिर पड़े जिसमें वो जख्मी हो गए हैं।
इस संबंध में सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर अभय कुमार ने बताया कि मरीज की स्थिति अब सामान्य है और प्राथमिक उपचार कर लिया गया है।

यह भी पढ़े : प्रभारी प्रिंसिपल व अध्यक्ष पर लगा स्कूल से पैसे का गबन करने का आरोप

यह भी देखें :

विश्वनाथ गुप्ता की रिपोर्ट

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...