Patna Traffic Jam पर सरकार सख्त: बेली रोड पर नहीं रुकेगा ट्रैफिक, Metro निर्माण के बीच 15 दिन में बनेगी कार्ययोजना

पटना में जाम की समस्या के समाधान के लिए मंत्री नीतीश मिश्रा की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बेली रोड पर ट्रैफिक बाधित नहीं होगा, DMRC को 15 दिन में कार्ययोजना बनाने का निर्देश।


Patna Traffic Jam पटना: राजधानी पटना में लगातार बढ़ रही ट्रैफिक जाम की समस्या के स्थायी समाधान और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पटना मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत विद्युत भवन से रुकनपुरा के बीच प्रस्तावित अंडरग्राउंड मेट्रो टनल निर्माण के दौरान बेली रोड पर यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई।

मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “बेली रोड पर यातायात बाधित नहीं होने देंगे।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेट्रो निर्माण कार्य के साथ-साथ आम लोगों की आवाजाही भी निर्बाध बनी रहनी चाहिए।

Patna Traffic Jam :मेट्रो निर्माण के साथ ट्रैफिक प्रबंधन पर रहेगा विशेष फोकस

बैठक में बेली रोड पर प्रस्तावित भूमिगत मेट्रो टनल निर्माण के दौरान संभावित यातायात व्यवधानों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों से सुझाव भी लिए गए, ताकि निर्माण कार्य के दौरान नागरिकों को कम से कम परेशानी हो।

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता मेट्रो परियोजना को समय पर पूरा करने के साथ-साथ शहर की यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखना है। इसके लिए प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट, वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था और सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।


Key Highlights:

  • पटना में ट्रैफिक जाम के स्थायी समाधान पर उच्चस्तरीय बैठक।

  • बेली रोड पर मेट्रो निर्माण के दौरान यातायात बाधित नहीं होने देने का निर्देश।

  • DMRC को 15 दिनों में विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का आदेश।

  • वैकल्पिक मार्ग और ट्रैफिक प्रबंधन को प्राथमिकता।

  • सभी विभागों के समन्वय से सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित होगी।


Patna Traffic Jam :DMRC को 15 दिनों में तैयार करनी होगी विस्तृत कार्ययोजना

बैठक में मिले सुझावों के आधार पर पटना मेट्रो रेल परियोजना की कार्यकारी एजेंसी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) को सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विस्तृत सर्वेक्षण करने और 15 दिनों के भीतर समग्र कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

सरकार का उद्देश्य है कि निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक बाधित न हो और आम नागरिकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों तथा व्यवसायियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Patna Traffic Jam :बैठक में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

उच्चस्तरीय बैठक में विधायक श्याम रजक, रत्नेश कुमार, संजीव चौरसिया और संजय कुमार सहित विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, पटना नगर निगम की महापौर एवं उपमहापौर, परिवहन विभाग, पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, पुलिस महानिरीक्षक तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


Highlights

The Pride of Tribe NEIFW 2026: सोहराई कला से गुवाहाटी तक…...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: भारत की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला और हथकरघा विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में 'द...

Chatra Private Guard Murder: चतरा में एसपी आवास के पास गोलीकांड!...

Chatra Private Guard Murder: झारखंड के चतरा ज़िले में पुलिस अधीक्षक (SP) के आवास के पास एक प्राइवेट गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस...

Patna Flood Rescue Seminar: बिहार में बाढ़ से निपटने का मास्टर...

Patna Flood Rescue Seminar: सोमवार को बिहार रेजिमेंटल सेंटर में झारखंड और बिहार सब-एरिया की ओर से बाढ़ बचाव कार्यों पर एक सेमिनार और आधुनिक...