भ्रष्टाचारियों और माफियाओं पर सरकार की कड़ी नजर – विजय सिन्हा

मोकामा : बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की नई सरकार बनने के बाद डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा आज पटना से लखीसराय जाने के दौरान मोकामा पहुंचे। जगह-जगह पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। इस दौरान विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सरकार भ्रष्टाचार और अपराध पर पैनी नजर रखे हुए है। अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

हाथीदह में बड़ी रैली करके लखीसराय के लिए रवाना हुए विजय सिन्हा

आपको बता दें कि जोरदार स्वागत से अभिभूत विजय कुमार सिन्हा हाथीदह में एक बड़ी रैली करके लखीसराय के लिए रवाना हो गए। जहां उनका दो दिवसीय जनता का आभार कार्यक्रम है। इस दौरान विजय सिन्हा लखीसराय, रामगढ़ और हलसी में रोड शो के जरिए जनता का आभार प्रकट करेंगे व उनका आशीर्वाद लेंगे। वहीं जनता भी जगह-जगह उनके स्वागत को पहले से तैयार हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम और सरकार बनने के बाद पहली बार अपने क्षेत्र में विजय कुमार सिंह का आगमन हुआ। इसलिए जनता भी उनका बेसब्री से इंतजार कर रही थी।

यह भी पढ़े : Breaking News : बीजेपी विधायक दल के नेता बने सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा बनेंगे उपमुख्यमंत्री

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img