‘निकाय चुनाव: आयोग की रिपोर्ट पर सरकार लेगी निर्णय’

आरक्षण पर बोले सीएम नीतीश

पटना : बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कमिटी गठित की गई है.

आयोग की रिपोर्ट आने के बाद सरकार इस पर निर्णय लेगी.

उन्होंने कहा कि अति पिछड़े वर्ग का आरक्षण रहना चाहिए.

देशभर में सबसे पहले 1978 में बिहार में ही चुनाव में आरक्षण लागू हुआ था.

सभी दल के लोगों से विचार विमर्श करके ही निर्णय लिया.

हाईकोर्ट ने सरकार के निर्णय को सही कहा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत लोगों ने कोर्ट में चुनौती भी दी थी,

लेकिन पटना हाईकोर्ट ने सरकार के निर्णय को सही कहा था. आरक्षण मिलने के बाद लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. कमिटी अध्यन करके देख लेगी फिर निर्णय लिया जाएगा, और उसी आधार पर चुनाव होगा. दरअसल, आज बिहार में डॉक्टर कृष्ण सिंह की जयंती मनाई जा रही है. इस अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने उक्त बातें कही.

cm nitish1 22Scope News

मनाई गई कृष्ण सिंह की जयंती

राजधानी पटना के मुख्य सचिवालय परिसर में बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित बिहार सरकार के कई मंत्री शामिल हुए. सभी ने डॉक्टर कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया.

बिहार में जल्द दूर होगी बेरोजगारी

बेरोजगारी पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी जल्द दूर होगी. क्योंकि सभी विभागों में रोजगार की संख्या बढ़ाई जाएगी. हमलोग उसी पर काम कर रहे हैं.

जानिए डीजीपी के फर्जी कॉल पर क्या बोले सीएम नीतीश

डीजीपी के फर्जी कॉल पर उन्होंने कहा कि किसी ने गलत फोन किया है जिसकी बाद में जांच हुई. हमें भी पता चला है. गड़बड़ हुआ है, लेकिन कार्रवाई चल रही है. किसी का नाम बोलकर कोई गलत काम कराया था. डीजीपी को भी बाद में ही पता चला. डीजीपी पर कार्रवाई के सवाल पर कहा कि उनके रिटायरमेंट में कितना समय बचा है. बांकि सभी काम डीजीपी बहुत बढ़िया से कर रहे हैं.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Saffrn

Trending News

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img