लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पटना : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह का आयोजन पटेल चौक चितकोहरा पुल के निकट सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा प्रांगण में किया गया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल, मुख्यमंत्री के अलावा डिप्टी सीएम, कई मंत्रियों ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पथ निर्माण सह नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन, उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, विधायक श्याम रजक, विधायक अरुण मांझी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और उनके व्यक्तित्व, कृतित्व व राष्ट्र निर्माण में उनके द्वारा दी गई त्याग, बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

CM Sardar Patel 1 22Scope News

सम्राट ने नीतीश से कहा- सर मेरे नए बॉस नितिन नवीन को दे दिजिए बधाई

पटना में सरकारी कार्यक्रम सीएम नीतीश कुमार पहुंचे थे। इनसे पहले से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पहुंचे हुए थे। मंत्री नितिन नवीन कल ही बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। सम्राट ने इशारों में नीतीश से कहा कि सर हमारे नए बॉस को बधाई दे दिजिए। जिसके बाद नीतीश कुमार ने नितिन नवीन को दिल खोलकर बधाई दी।

Nitish Nitin 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने नवीन पुलिस केंद्र पटना परिसर में केंद्रीकृत रसोई-सह-भोजनालय व 7 सौ क्षमता वाले पुरुष सिपाही बैरक का किया उद्घाटन

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img