बिहार विभूति अनुग्रह नारायण की जयंती पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया नमन

पटना : बिहार विभूति स्व. डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। बिहार विधानमंडल परिसर स्थित डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शत्-शत् नमन किया।

Goal 1 22Scope News

राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम व मंत्री व अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, विधान पार्षद संजय सिंह, पूर्व सांसद रामकृपाल यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड की दी सौगात, अब मिनटों में घंटों का सफर

विवेक रंजन की रिपोर्ट

बिहार में 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का Life Verification पूरा, 13.57 लाख...

बिहार में 1.03 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है। 13.57 लाख लाभार्थियों का सत्यापन बाकी है। जानें जिलेवार आंकड़े। Life...

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...