Best GPS in Jharkhand
Advertisment

बिहार विभूति स्व Dr. Anugrah Narayan Singh को उनकी जयंती पर किया गया नमन

बिहार विभूति स्व Dr. Anugrah Narayan Singh को उनकी जयंती पर किया गया नमन

पटना: बिहार विभूति स्व डाॅ अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। बिहार विधानमंडल परिसर स्थित डाॅ अनुग्रह नारायण सिंह जी की आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शत्-शत् नमन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सहकारिता तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डाॅ प्रेम कुमार, स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पाण्डेय, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डाॅ एस सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी बिहार विभूति डाॅ अनुग्रह नारायण सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें- केंद्र में Minister बनने के बाद मांझी ने सीएम नीतीश से की मुलाकात

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्टh

Dr. Anugrah Narayan Singh Dr. Anugrah Narayan Singh Dr. Anugrah Narayan Singh

Dhanbad Jagjivan Nagar Murder News: पुरानी रंजिश या कुछ और? जगजीवन...

Dhanbad Jagjivan Nagar Murder News: झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर में शनिवार को 24 साल के एक युवक की...

Reliance Jio Bihar Jharkhand June 2026: बिहार-झारखंड में जियो का दबदबा...

Reliance Jio Bihar Jharkhand June 2026: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) की जून 2026 की कंज्यूमर मार्केट शेयर (CMS) रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो...

भोजपुर में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 8 हजार लीटर से अधिक...

भोजपुर : भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी और...