Advertisment

राज्यपाल आर्लेकर पहुंचे नालंदा, 3 दिवसीय गणितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया उद्घाटन

नालंदा : बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर आज यानी शनिवार को ज्ञान की भूमि नालंदा स्थित नालंदा खुला विश्विद्यालय पहुंचे। जहां चार से छह नवंबर तक होने वाले तीन दिवसीय गणितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया। इस कार्यक्रम में देश व दुनिया के नामचीन गणितज्ञों का महासमागम पहली बार ज्ञानपीठ नालंदा में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में अनेकों आईआईटी और विश्वविद्यालयों के चुनिंदे गणितज्ञों के अलावा दर्जनों विदेशी गणितज्ञ भी शामिल हुए हैं।

बता दें कि चार प्रमुख गणितज्ञों में इंडियन मैथमेटिकल सोसायटी के अध्यक्ष पद्मश्री प्रो. आर बालासुब्रमण्यम, एबी विश्वविद्यालय नाइजीरिया के गणितज्ञ प्रो. जगदीश सिंह, इंडियन मैथेमेटिकल सोसाइटी के प्रधान संपादक प्रो. पीयूष चंद्रा, इंडियन मैथमेटिकल सोसायटी के अकादमिक सेक्रेटरी प्रो. जीप राजशेखर और आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर आरके शर्मा के अलावा नामचीन गणितज्ञ सम्मेलन में शामिल हुए हैं। इतना ही नहीं तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में गणित विषय में एक्सप्लोरिंग एक्सीलेंस इन मैथमेटिकल साइंस विषय पर गंभीर चर्चा किया गया है।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...