रांची. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दिल्ली से झारखंड लौट आए हैं। वे दिल्ली से सीधे देवघर पहुंचे हैं। यहां एयरपोर्ट पर लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। साथ ही उन्हें सशस्त्र सेना के जवानों द्वारा ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।
Highlights
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पहुंचे देवघर
मिली जानकारी के अनुसार, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार नई दिल्ली से देवघर पहुंच है। देवघर एयरपोर्ट पर लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया तथा सशस्त्र सेना के जवानों द्वारा ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।
इससे पहले झारखंड के राज्यपाल ने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से आज उपराष्ट्रपति निवास में शिष्टाचार भेंट की।इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर झारखंड गवर्नर एक्स हैंडल ने दी है।