Ranchi : JUT के प्रथम दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार हुए शामिल, छात्रों को के बीच बांटी डिग्री…

244
Advertisment

Ranchi : माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JUT), रांची के प्रथम दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह समारोह उनके परिश्रम, समर्पण और सफलता का प्रतीक है तथा उनके जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है।

Advertisment

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग न केवल अपनी प्रगति के लिए, बल्कि समाज को प्रेरित और सशक्त बनाने के लिए करें। उन्होंने आशा प्रकट की कि “विकसित भारत@2047” के विजन को साकार करने में यह विश्वविद्यालय और यहाँ के विद्यार्थी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Ranchi : समाज के सशक्तिकरण और प्रेरणा के लिए करे ज्ञान का उपयोग-राज्यपाल

जगद min 22Scope News

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग न केवल व्यक्तिगत प्रगति के लिए, बल्कि समाज के सशक्तिकरण और प्रेरणा के लिए भी करें। उन्होंने वर्तमान युग में प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रही अभूतपूर्व प्रगति पर प्रकाश डालते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की उपलब्धियों का उल्लेख किया। चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग और आदित्य-एल1 के सूर्य अध्ययन हेतु प्रक्षेपण ने भारत को वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित किया है।

राज्यपालने विद्यार्थियों को नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी और डिजिटल समावेशन जैसे क्षेत्रों में योगदान देकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संघर्षों व चुनौतियों का सामना धैर्य और आत्मविश्वास से करना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा।

Advertisement