Advertisement
Advertisement

Jharkhand को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का मिला राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित…

New Delhi : माननीय राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पहली बार निर्वाचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु झारखंड (Jharkhand) राज्य को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का नेशनल अवार्ड प्राप्त हुआ। माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार को इस हेतु नई दिल्ली के जोरावर ऑडिटोरियम, मानेकशॉ सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य के सभी मतदाताओं, निर्वाचन कार्य में लगे सभी बीएलओ, सभी मतदान कर्मी, पुलिस के पदाधिकारी, सुरक्षा बलों के जवानों, राजनीतिक दलों एवं मीडिया के बंधुओं को उनके निर्वाचन के दौरान अपने कर्तव्य के निर्वहन हेतु धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 एवं विधानसभा निर्वाचन 2024 का स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वहन का श्रेय निर्वाचन कार्य के सभी स्टेकहोल्डर को जाता है। हम सब के सम्मिलित प्रयास से आज राज्य को यह सामना प्राप्त हुआ है।

Jharkhand को पहली बार निर्वाचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का का मिला राष्ट्रीय सम्मान

विदित हो कि पिछले वर्ष हुए लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार के नेतृत्व में राज्य में कई नवाचार किए गए थे। जिसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची को एकीकृत एवं समावेशी बनाते हो इसकी त्रुटियों को शून्य स्तर पर लाने का प्रयास किया गया था। इसके तहत बीएलओ द्वारा कईबार प्रत्येक घरों के मतदाताओं का सत्यापन करते हुए उनके घरों पर स्टिकर चिपकाया गया था। पीवीटीजी मतदाताओं के लिए विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची से जोडने का कार्य किया गया था। वहीं मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यून्तम सेवाओं जैसे बिजली, पानी, शौचालय, दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर एवं रैंप आदि कि व्यवस्था कि गई थी।

सुदूर क्षेत्र के मतदाताओं के लिए उनके गांव में हि मतदान केंद्रों का निर्माण कराने के साथ ही 2 किलोमिटर से अधिक दूर वाले मतदान केन्द्रों के लिए वाहन कि भी व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही ऐसे कई नक्सल प्रभावित क्षेत्र भी थे जहां इस बार पहली बार मतदाताओं ने शांतिपूर्ण मतदान किया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने लिया सम्मान

रूी0ज min 22Scope News

सुगम मतदान के लिए वाहन प्रबन्धन प्रणाली के माध्यम से कम से कम आम यातायात को बाधित करते हुए वाहनों को मतदान कार्यों के लिए उपयोग में लाया गया था। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुगमता के लिए 1 लाख 20 हजार से अधिक वॉलेंटियर को ट्रेनिंग दी गई थी जिन्होंने वृद्धजनों एवं दिव्यांग मतदाताओं एवं क्यू मैनेजमेंट में अहम भूमिका निभाई। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी चेकपोस्टों को सीसीटीवी से लैस करते हुए मतदान केंद्रों का अंदर एवं बाहर की ओर से वेबकास्टिंग की भी व्यवस्था की गई थी।

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए इंटरनेट मीडिया पर हैशटैग अभियान एवं हर वृहत स्तर पर स्वीप के तहत कार्यक्रम चलाया गया था। इसके साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप का भी निर्माण किया गया था जिनके द्वारा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाए जानेवाले जागरूकता के कारण लोकसभा चुनाव मतदान प्रतिशत की वृद्धि देखी गई वही विधानसभा निर्वाचन 2024 में यह अबतक का सर्वाधिक रहा। विधानसभा मतदान में महिला मतदाताओं के मतदान प्रतिशत में भी वृद्धि देखी गई। लोकसभा व विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया था।

Commercial Advertisment

Radha Govind Samvad Launch: मंत्री योगेंद्र महतो ने किया ‘राधा गोविन्द...

Radha Govind Samvad Launch, रामगढ़: झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई है। राधा गोविन्द शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्था...

Dhanwar UCO Bank Robbery: 10 लाख से ज्यादा की रकम लूटे...

Dhanwar UCO Bank Robbery: जिले के धनवार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े यूको बैंक को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।...

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...