भोजपुर: इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति भोजपुर इकाई की एकदिवसीय बैठक जिला संयोजक सह राजद के भोजपुर जिलाध्यक्ष वीरबल यादव की अध्यक्षता में की गई। बैठक में 9 जुलाई को आहूत बिहार बंद की सफलता को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राजद के जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर साजिशन भारतीय चुनाव आयोग द्वारा मतदाता पुनर्निरीक्षण कराया जा रहा है। यह साजिश बिहार के प्रवासी मजदूरों, गरीबों और आम मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने का है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार से तकरीबन 3 करोड़ गरीब परिवार के लोग बाहर पलायन कर चुके है उन्हें इस पुनरीक्षण में मानसिक रूप से प्रताड़ित होना पड़ रहा है।
वहीं दूसरी ओर बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधान पार्षद लालदास राय ने कहा कि उक्त मुद्दों पर आयोजित बिहार बंद भोजपुर में काफी असरदार और व्यापक रहेगा। चुनाव आयोग को स्वतंत्र हो कर कार्य करना चाहिए लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि चुनाव आयोग भाजपा और आरएसएस के हाथों की कठपुतली हो गई है। उनकी यह जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भोजपुर में इसकी लड़ाई निर्णायक रहेगी।
यह भी पढ़ें – बिहार की कानून व्यवस्था पर चिराग ने फिर उठाया सवाल, कहा ‘सीएम के गृह जिला में…’
बैठक को संबोधित करते हुए अगिआंव के विधायक शिव प्रकाश रंजन ने कहा कि भाजपा सरकार एवं उनके सहयोगी दलों के चुनाव आयोग के साथ गठजोड़ ने साजिशन मतदाता सूची से गांव, गरीब, किसान, मजदूर के नाम काटने का हिटलरशाही कार्रवाई को कभी पूरा नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने मोदी सरकार के साथ साथ उनके सहयोगी चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जिनके वो झूठे हिमायती बनते हैं वहीं लोग उनसे वोट का अधिकार छीनना चाहते हैं। यह लोकतंत्र पर बड़ा हमला है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि भोजपुर जिला के मुख्यालय आरा में सुबह रेलवे परिसर में लोगों का जुटान होगा और वहां से मार्च कर विभिन्न चौक चौराहों को पूर्णतः बंद कराया जाएगा वहीं प्रत्येक प्रखंड स्तर पर इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल आपसी समन्वय के साथ बिहार बंद को सफल बनाएंगे और सभी जगहों पर पूर्णतः चक्का जाम रहेगा। इंडिया गठबंधन, भोजपुर इस लोकतंत्र पर हमले के खिलाफ होने वाले जनांदोलन में शामिल होने का आग्रह किया है।
यह भी पढ़ें – कांटी की माटी में पैदा लिया इंसान…, भाजपा नेता ने कहा…
बैठक में राजद के जिला प्रधान महासचिव रामबाबू पासवान, भाकपा माले केंद्रीय कमिटी सदस्य राजू यादव, सीपीआई नेता उत्तम प्रसाद, वीआईपी जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश बिंद, रालोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, राजद प्रवक्ता आलोक रंजन, उपाध्यक्ष मंटू शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, दिलराज प्रीतम, कयामुद्दीन अंसारी, माधो सिंह, विजय यादव, सुधीर कुमार, चंदन कुमार अन्य मौजूद थे।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें– रेल मंत्री ने बिहार को दी कई सौगात, कहा मोदी सरकार में…
भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट