महागठबंधन बैठक सिर्फ एक फोटो ऑपोर्चुनिटी है, इसके अलावा कुछ नहीं है- सैयद शाहनवाज हुसैन

पटनाः विपक्षी की महागठबंधन बैठक को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि महागठबंधन बैठक सिर्फ एक फोटो ऑपोर्चुनिटी है, इसके अलावा कुछ नहीं है. जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एक महीने से सड़क पर पूरी ताकत से पार्टी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं. 9 साल की उपलब्धि बता रहे हैं. वहीं विपक्ष की उपलब्धि कुछ नहीं है. उनकी एक ही उपलब्धि है, वह है मोदी सरकार का विरोध करना. बस यही करने वो इकट्ठे हो रहे हैं. ये नेता अलग हैं, इनकी नीति अलग है, इनकी विचारधारा अलग है. यह सब अपने अपने राज्य में एक दूसरे से लड़ते हैं.

इसे भी पढ़ेंः पटनाः मांझी की हुई एनडीए में एंट्री, अमित शाह से की मुलाकात, आरजेडी ने साधा निशाना

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि विपक्षी दल के नेता पटना में थोड़ी देर के लिए ये तलवार को म्यान में रखेंगे, फिर निकलकर आपस में लड़ेंगे. कुछ हासिल होने वाला नहीं है. बिहार से ये खाली हाथ लौटने वाले हैं. उन्होंने कहा कि कुछ व्यंजन अच्छे उनको जरूर मिलेंगे. बिहार आ रहे हैं नीतीश कुमार को उनका स्वागत करना चाहिए. उसके अलावा कुछ हासिल होने वाला नहीं है. क्योंकि विपक्षी दल के नाम पर इनके पास ना ताकत बची है, न विचार बचे हैं, न इनके नेता सक्षम हैं कि नेतृत्व दे सकें.

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सब महत्वाकांक्षी लोगों की बैठक है. जिन्होंने ख्वाब पाल लिया है. महात्वाकांक्षा पाल ली है प्रधानमंत्री के पद की. प्रधानमंत्री का जो पद है वो खाली होने वाला नहीं है । 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी जी अपार बहुमत से जीतेंगे और प्रधानमंत्री बनेंगे.

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img