Giridih : शादी के दिन दूल्हा हुआ गायब! जंगल में पेड़ से झूलती मिला शव, जांच में जुटी पुलिस…

Giridih : तिसरी थाना क्षेत्र के पंदनाटांड गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां विवाह वाले दिन ही दुल्हा घर से लापता हो गया। उसके 2 दिन बाद ही युवक का जंगल में पेड़ से झूलता हुआ शव बरामद किया गया। मृतक विजय की पहचान मरांडी के रुप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Babulal Marandi ने सीएम के विदेश दौरे पर उठाया सवाल-“घूमने गए हैं सीएम, जनता की कमाई को कर रहे बर्बाद” 

Giridih : जांच में जुटी पुलिस
Giridih : जांच में जुटी पुलिस

Giridih : घर से निकला फिर लौटकर वापस नहीं आया

मिली जानकारी के अनुसार विजय की बारात रविवार की शाम लोकाय थाना क्षेत्र के खेतो गांव जाने वाली थी, लेकिन उसी दिन सुबह विजय घर से कहीं जाने की बात कहकर निकला और फिर लौट कर नहीं आया। घर वापस नहीं आने के बाद परिजनों ने काफी तलाशा मगर उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया।

ये भी पढ़ें- Dhanbad ED Raid : धनबाद डीटीओ और रजिस्टार के आवास पर ईडी की छापेमारी से मची हड़कंप… 

jpi 22Scope News

इसी दौरान आज गांव से तकरीबन 3 किलोमीटर दूर स्थित रोहन टांड जंगल में उसका शव पेड़ से लटकते हुए ग्रामीणों ने  शव देखा। शव देखते ही हो-हल्ला मच गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई नन्द जी राय, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बर्णवाल, तिसरी के मुखिया किशोरी साव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि इब्राहिम अंसारी मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें- झारखण्ड आएं, हम निवेश के लिए तैयार हैं, बार्सिलोना में CM Hemant Soren ने की प्रवासी भारतीय व्यवसायियों से मुलाकात… 

शादी में होने वाले खर्च को लेकर हुआ था पिता-पुत्र में विवाद

इस दौरान पेड़ की टूटी टहनी से साड़ी के फंदे के सहारे बंधा हुआ विजय का शव पड़ा हुआ था। शव का कई हिस्सा गल चुका था। इस संबंध में मृतक विजय की मां मंझली सोरेन ने बताया कि विजय ने अपनी पसंद की लड़की से ही विवाह करने का फैसला किया था।

Giridih : घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़
Giridih : घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़

ये भी पढ़ें- Gumla Accident : दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक और स्कूटी की टक्कर में पादरी की मौत, पत्नी समेत दो छात्र घायल… 

विवाद के बाद गुस्से में घर से निकल गया था युवक

इसको लेकर दोनों पक्ष के परिजन भी राजी थे, लेकिन विवाह और बारात में होने वाले खर्च को लेकर विजय और उसके पिता में विवाद हो गया। उन्होंने कहा कि ग़रीबी के कारण घर में राशन और बारात जाने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था नहीं जुट पा रही थी जिसके करण पिता-पुत्र में विवाद हुआ था।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : लड़कियों को भगाकर ले जाने वाले चार युवक धराए, बजरंग दल ने लगाए गंभीर आरोप… 

इसी बीच विजय घर से निकला और फिर लौटकर वापस नहीं आया। आशंका जताई जा रही है कि विजय ने गुस्से में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया होगा। घटना के बाद पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img