महागठबंधन 3 मार्च को गांधी मैदान में करेगी ‘जन विश्वास महारैली’

महागठबंधन 3 मार्च को गांधी मैदान में करेगी 'जन विश्वास महारैली'

पटना : महागठबंधन के सभी दलों के नेताओं की संयुक्त बैठक आज राष्टीय जनता दल (RJD) के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में की गई। महागठबंधन की तरफ से निर्णय लिया गया कि लोकतंत्र एवं संविधान बचाने के लिए आगामी तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास महारैली की जाएगी। इस रैली में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ-साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डीके राजा भी मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने दावा किया है कि इस रैली में 10 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे। निश्चित तौर पर जिस तरह से नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग हुए हैं। लोगों में काफी आक्रोश है। आप देखिएगा की लाखों की संख्या में लोग इस रैली में शिरकत कर इस बार भाजपा सरकार को उखाड़ने का काम करेंगे। वहीं राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि हम बिहार से महागठबंधन के लोग इंडिया गठबंधन को 40 में से 40 सीट देंगे। इस बीजेपी को उखाड़ के फेकेंगे।

बिहार में बीजेपी को बुरी तरह मुंह की खानी पड़ेगी – अखिलेश सिंह

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार में बीजेपी को बुरी तरह मुंह की खानी पड़ेगी। जिस तरीके से बीजेपी ने सीएम नीतीश कुमार को ले जाकर सरकार बनाया उससे भारी पड़ेगी। अखिलेश सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार इतिहास हो गए है और उन्होंने बिहार के लोगों का सर नीचा कर दिया है। नीतीश कुमार अब बोझ बन गए है। अखिलेश सिंह ने कहा कि तीन मार्च को पूरा पटना पट जाएगा। राहुल गांधी भी उस दिन महारैली में मौजूद रहेंगे। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के सवाल पर अखिलेश सिंह ने कहा कि इनको हम नोटिस नहीं लेते हैं। कोई बड़ा नेता का नाम लीजिएगा।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends: