बाबा मनसकामना नाथ मंदिर से निकली भव्य कांवर यात्रा

नाथनगर (भागलपुर) : नाथनगर कांवरिया संघ द्वारा नाथनगर स्थित बाबा मनसकामनानाथ मंदिर से आज भव्य कांवर यात्रा बाबा जेठोरनाथ धाम के लिए रवाना हुआ. जानकारी के मुताबिक यह कांवर यात्रा बीते 1916 ईसवी से निकाला जा रहा है. नाथनगर कांवरिया संघ के द्वारा पदयात्रा करते हुए उत्तर वाहिनी गंगा घाट से जल भर कर देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथधाम जाकर जलार्पन करते हैं. लेकिन कोरोना की वजह से यह कांवर यात्रा बीते करीब दो साल बाद आज कांवर यात्रा निकाली गई.

कांवर यात्रा प्रत्येक वर्ष भादो मास में निकाला जाता है। इसमें नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के दिग्घी, राघोपुर, नसरतखानी,रहमतुल्लाहपुर, पासीटोला, बाबूटोला, मिश्रीचक, नूरपुर आदि इलाकों के सैंकड़ों की संख्या में कांवरिया आकर्षक कांवर लेकर बाबा नगरी देवघर नाचते झूमते जाते हैं. लेकिन कोरोना की वजह से बीते दो वर्षों से यह कांवरिया का जत्था बाबा मंदिर में जलार्पण नहीं कर पा रहे थे।

आज कांवरियों का जत्था बरारी गंगा घाट पहुंचा। वहां से जलभरकर धनकुण्ड के लिये रवाना हुए. बांका जिले में स्थित जेठौरनाथ महादेव मंदिर में जलार्पण करेंगे. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप यादव, युवा समाजसेवी विजय यादव, संजय कुमार, संजय साह, चंदन कुमार, अमित कुमार व कांवरिया संघ के वकील साह, अशोक यादव, गोपाल यादव, झिंगल मंडल, शंकर मंडल, नीलम देवी, नागेश्वर यादव सहित कई स्थानीय जन प्रतिनिधि व नाथनगर पूजा समिति के लोग मौजूद थे.

अरबों का बालू हुआ चोरी, सोया रहा प्रशासन

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...