रोहतास के लाल क्रिकेटर आकाशदीप का भव्य स्वागत

रोहतास : रोहतास के लाल भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी आकाशदीप को सासाराम में आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। बताया गया कि भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने पर पहले आगमन पर सासाराम पहुंचे आकाशदीप ने अपने शहीद दादा निशांत सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जहां काफी संख्या रोहतास वासी मौजूद रहे। इससे पहले समाजसेवी तथा युवाओं कि फेहरिस्त ने आकाशदीप का आगमन के साथ भव्य स्वागत किया।

ज्ञात हो कि कभी अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले रोहतास के बड्डी निवासी बाबू निशान सिंह के पोते आकाशदीप अब क्रिकेट के पिच पर अपने विपक्षियों के दांत खट्टे कर रहे हैं। पिछले दिनों इंडिया टीम के आकाशदीप ने तीन विकेट लगातार लेकर दर्शकों कि वाहवाही के साथ रोहतास ही नहीं बल्कि देश का नाम रौशन किया। इंडिया टीम में क्रिकेट पिच पर परचम लहराने के बाद रोहतास के लाल आकाशदीप के आगमन पर लोगों में खराब मौसम के बीच उत्साहित रहे।

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 Land Compensation का बकाया नहीं चुकाना पड़ा भारी, DC की सरकारी...

रामगढ़ सिविल कोर्ट ने भूमि अधिग्रहण मुआवजा नहीं मिलने पर उपायुक्त की सरकारी गाड़ियों और चल संपत्तियों की कुर्की का आदेश दिया है। Land Compensation...

 JSSC CGL Scam:JSSC CGL नियुक्ति घोटाले में नया Syndicate, 20 से...

JSSC CGL नियुक्ति घोटाले में CID को नए सिंडिकेट का पता चला है। 20 से अधिक अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर सवाल हैं। दो एजेंसी...

 Jharkhand Weather: झारखंड में Monsoon का असर, सामान्य से अधिक बारिश;...

झारखंड में मानसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश हुई है। रांची में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज हुई। आज गढ़वा, पलामू समेत 4...