Ranchi : राजधानी रांची में एक गार्ड ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी है। घटना नामकोम थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : हेमंत सोरेन से मिलने होटवार पहुंचे सीएम चंपई सोरेन…
कृपा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी में तैनात था
जानकारी के मुताबिक कृपा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी में तैनात गार्ड ने आज सुबह बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। मृत गार्ड का नाम पुरुषोत्तम कुमार बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है कि गार्ड की गिरने से मौत हुई है या फिर उसकी हत्या की गई है।
ranchi ranchi
Highlights


