Thursday, July 31, 2025

Latest News

Related Posts

Gumla Accident : रफ्तार के कहर ने छीन ली दो जिंदगी, डिवाईडर से…

Gumla Accident : गुमला के चैनपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर ढलान के समीप शुक्रवार की देर रात सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान बरवेनगर निवासी लीलकन्ड लोहरा और रोशन लोहरा के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुमला की ओर से अपने घर बरवेनगर की ओर जा रहे थे। तभी छतरपुर ढलान के समीप सामने से आ रहे गाड़ी की लाईट से आंख चौंधिया गया और मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गई।

Gumla Accident : घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था रोशन

इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उनका प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। गुमला सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं बताया जा रहा है कि मृतक रोशन लोहरा अपने घर का इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। उसके घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। वही घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी कुन्दन चौधरी अपने दल बल के साथ घटना स्थल में पहुंचे हैं और मामले का जानकारी ली।

गुमला से सुंदरम केसरी की रिपोर्ट—

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe