Commercial Advertisment

रांची में युवती पर पेट्रोल अटैक की साजिश का खुलासा, टेंडर विवाद में रचा गया पूरा षड्यंत्र; प्रेमी गणेश सिंह गिरफ्तार, प्रेमिका फरार

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में युवती के चेहरे पर पेट्रोल फेंकने की घटना ने जहां पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी, वहीं अब पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह हमला वास्तविक नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी, जिसका मकसद एक प्रतिद्वंद्वी ठेकेदार को फंसाकर पार्किंग टेंडर हासिल करना था।

टेंडर के लिए रची गई खौफनाक साजिश

एसएसपी चंदन सिन्हा ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कांके पेट्रोल कांड में ठेकेदार गणेश सिंह की अहम भूमिका है, जिसने अपनी प्रेमिका सोनाली राय के साथ मिलकर प्रतिद्वंद्वी ठेकेदार अमन चंद्रा को फंसाने की साजिश रची। दोनों ने एक झूठा हमला प्लान कर उसे असली घटना का रूप दे दिया।

खुद पर ही करवाई धमकी, बनाई फर्जी Instagram ID

जांच में पता चला कि गणेश सिंह और सोनाली राय 23-24 जुलाई की रात एक होटल में ठहरे थे, वहीं से गणेश ने पवन नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर खुद और सोनाली को धमकी भरे संदेश भेजे। इन संदेशों में सोनाली की तस्वीरें पोस्ट कर उसे डराने की कोशिश की गई, ताकि घटना को असली और गंभीर बताया जा सके।

प्रेमी गिरफ्तार, प्रेमिका फरार; भैरव सिंह की भूमिका भी उजागर

पुलिस ने इस मामले में गणेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी प्रेमिका सोनाली राय फिलहाल फरार है। इस साजिश में हिंदूवादी नेता भैरव सिंह की भूमिका भी सामने आई है, जो पहले से न्यायिक हिरासत में है। पुलिस अब भैरव सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है।

पुराने आपराधिक मामले भी आए सामने

पुलिस के अनुसार, गणेश सिंह पर चुटिया थाना में पहले से मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। जेल में बंद भैरव सिंह ने ही मुलाकात के दौरान गणेश को सलाह दी कि अमन श्रीवास्तव गिरोह के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने के लिए यह पूरा ड्रामा रचा जाए।

इस खुलासे के बाद पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि अब इस केस से जुड़े हर व्यक्ति की तकनीकी और कानूनी जांच तेज कर दी गई है।

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...