Gumla Accident : दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर…

Gumla Accident : गुमला जिले के बसिया में एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है जहां एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दो बाइक सवार युवको की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें-Khunti Firing : शोरुम में अज्ञात अपराधियों के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग, खौफ का माहौल… 

बुजुर्ग जी तलाश : 

 

बुजुर्ग जी तलाश

Gumla Accident : परिजनों ने शव के साथ किया सड़क जाम

मृतकों की पहचान ब्रिजीट कुल्लू और रिकेश पवन टोपनो के रुप में हुई है वहीं गंभीर रुप से घायल गुलशन केरकेट्टा के रुप में हुई है। दोनों कोनबीर के रहने वाले थे। घटना के बाद परिजनों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर बसिया थाना की पुलिस पहुंची और समझा-बुझाकर सड़क जाम को हटाया। पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

ये भी पढ़ें-Jamshedpur fire : केबल कंपनी में अचानक लगी भीषण आग, धधकती आग के बीच… 

Gumla Accident : अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर

मिली जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर सवार होकर तीनों युवक लोंगा गांव की ओर जा रहे थे इसी दौरान अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर ही गिर गए जिसके बाद वाहन के चक्के के नाचे आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...

Hemant Soren Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर 19 नवंबर को...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पीएमएलए की धारा 44 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए ED...