Gumla Breaking-गुमला ट्रिपल मर्डर केस में तीन गिरफ्तार

गुमलाः गुमला के सिसई थाना क्षेत्र में कल सकरौली गांव में हुए ट्रिपल मर्डर केस में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के बाद पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें-लूटपाट एवं छिनतई मामले में दो गिरफ्तार 

गिरफ्तार अभियुक्तों में शिव कुमार साहू, नंदकिशोर साहू और सत्येंद्र साहू शामिल है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक के कार्यालय परिसर में प्रेसवार्ता का आयोजन कर एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव ने पूरे मामले की जानकारी दी।

ट्रीपल मर्डर 2 22Scope News

पेड़ के बंटवारे को लेकर हुई थी हत्या

उन्होंने बताया कि जमीन में कटे हुए पेड़ के बंटवारे को लेकर एक परिवार के दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें एक व्यक्ति ने चार लोगों की टांगी से काट दिया था इसमें तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया था।

ये भी पढ़ें-Pakur Breaking-डैम में डूबने से मासूम की मौत, अभी तक नहीं मिला शव 

गंभीर रुप से जख्मी व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया था। गिरफ्तार तीन अभियुक्तों में से एक को चोट लगी है जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से खून लगा दो टांगी बरामद किया है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img