Gumla: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Gumla: जिले में बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाएं अज्ञात वाहनों की टक्कर से हुई हैं, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

Gumla: पहली घटना रायडीह के छतरपुर की

पहली घटना रायडीह थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव की है, जहां 40 वर्षीय शिवा साहू अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध जताया। सूचना पर रायडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Gumla: दूसरी घटना गुमला-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग की

दूसरी घटना गुमला-रांची नेशनल हाईवे स्थित नागफेनी के पास घटी। यहां दर्री गांव निवासी 18 वर्षीय अखिलेश भगत बाइक से जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Gumla: पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू की

दोनों हादसों के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों की तलाश शुरू कर दी है। CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है।

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img