अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरूआत अन्न सेवा से, 51 हजार को परोसा जाएगा खाना

जामनगर. अंबानी परिवार के सबसे छोटे बेटे व उद्योगपति अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह-पूर्व कार्यक्रमों की शुरूआत अन्न सेवा से हुई। जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के पास जोगवड गांव में मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सहित अंबानी परिवार के अन्य सदस्यों ने गांव वालों को पारंपरिक गुजराती खाना परोसा। राधिका की नानी और मां-पिता, वीरेन और शैला मर्चेंट ने भी अन्न सेवा में हिस्सा लिया। करीब 51 हजार स्थानीय निवासियों को भोजन परोसा जाएगा। जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व समारोह के लिए स्थानीय समुदाय का आशीर्वाद मांगने के लिए अन्न सेवा का आयोजन किया है। भोजन के बाद उपस्थित लोगों ने पारंपरिक लोक संगीत का आनंद उठाया। प्रसिद्ध गुजराती गायक कीर्तिदान गढ़वी ने अपनी गायकी से समां बांध दिया।

अंबानी परिवार में अन्न सेवा की परंपरा पुरानी है। परिवारिक शुभ अवसरों पर अंबानी परिवार अन्न सेवा करता रहा है। कोरोना महामारी के दौरान जब देश संकट में था तब भी अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी की अगुवाई में रिलायंस फाउंडेशन ने दुनिया का सबसे बड़ा अन्न वितरण कार्यक्रम चलाया था। पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अनंत अंबानी ने अपने विवाह-पूर्व कार्यक्रमों की शुरूआत अन्न सेवा की है।

IIIT Ranchi Student Protest: आदित्य की मौत पर दूसरे दिन भी...

IIIT Ranchi Student Protest: ट्रिपल आईटी रांची में प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे...

Jharkhand Congress SIR Protest: दिल्ली में जुटे झारखंड कांग्रेस के दिग्गज,...

Jharkhand Congress SIR Protest, Ranchi: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute: लोकगायक सुनील छैला बिहारी की जमीन...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute, देवघर: बिहार के प्रसिद्ध अंगिका और भोजपुरी लोकगायक सुनील छैला बिहारी (सुनील कुमार) की देवघर स्थित जमीन को लेकर...