सारण: साइबर क्राइम का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। क्राइम ब्रांच का अधिकारी बन कॉल कर 45 लाख रूपये की निकासी करने के आरोप में छपरा साइबर थाना की पुलिस ने तीन साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है।
मामले में साइबर डीएसपी अमन ने बताया कि साइबर अपराधियों ने सारण के मशरक के विकास कुमार को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बन कर कॉल किया था और स्टांप पेपर जैसा दिखने वाला एक पेपर पर ऑनलाइन हस्ताक्षर करवाया और बैंक के खाते से 45 लाख 86 हजार रूपये निकलवा लिए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू की और तीन साइबर अपराधी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 10 एटीएम, चार मोबाइल फोन और 2 लैपटॉप भी बरामद किया है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: जीविका, रसोइया और आशा कर्मी को किया जाए सरकारीकरण, मांझी की पार्टी की बैठक में प्रस्ताव पास
सारण से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट
Crime Branch Crime Branch
Crime Branch
Highlights







