Bihar Politics: जीविका, रसोइया और आशा कर्मी को किया जाए सरकारीकरण, मांझी की पार्टी की बैठक में प्रस्ताव पास

Bihar Politics Bihar Politics

दिल्ली में आयोजित हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 9 प्रस्ताव पारित। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की विशाल प्रतिमा को लेकर निर्माण को लेकर पीएम को ज्ञापन सैंपेंगा का हम का प्रतिनिधिमंडल। हम पार्टी की दिल्ली इकाई भाजपा के दिल्ली यूनिट से मिलेगी, जिसके बाद दिल्ली चुनाव लड़ने पर होगा फैसला- संतोष सुमन

नई दिल्ली: सोमवार को हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुई। पार्टी के संस्थापक और केंद्रीय MSME मंत्री जीतनराम मांझी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ संतोष सुमन ने दीप प्रज्जवलित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष सुमन की अध्यक्षता में हुई। कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के सभी विधायक, एवं सभी वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों को पारित हुए 9 प्रस्तावों की जानकारी दी गयी।

बैठक में आगामी बिहार विधानसभा, दिल्ली चुनाव और समेत संगठन की मजूबती पर भी चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी ने कहा कि पार्टी के संगठन का लगातार विस्तार किया जा रहा है। आगामी चुनाव एनडीए के नेतृत्व में पार्टी लड़ेगी। हम (सेक्यूलर) अब बिहार की पार्टी ही नहीं देश स्तर की पार्टी हो गई है। कार्यकर्त्ता मजबूती से काम करें आनेवाले समय में पार्टी और बड़ी होगी।

हम सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष सुमन ने कहा कि पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है। देशभर करीब सभी के राज्यों के लोग पार्टी से लगातार जुड़ रहे हैं। पार्टी आगामी चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी के नेतृत्व में लड़ेगी। 2025 में दो तिहाई बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने दिल्ली चुनाव को लेकर कहा कि हम पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कमिटी भाजपा के दिल्ली यूनिट से मिलेगी। उसके बाद दिल्ली चुनाव लड़ने पर निर्णय लिया जाएगा। हमारा जनाधार जमीन पर है यह हमने लगातार साबित किया है और ईमामगंज उपचुनाव ने इसपर मुहर लगाया है, हमारी ताकत अब दिखने लगी है।

बैठक में 9 प्रस्ताव पास किये गए जिसके तहत बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की दीक्षाभूमि (नागपुर) में विशाल प्रतिमा की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा जायेगा। बिहार में सबरी सम्मान योजना लागू करने, किसी भी तरह के पेंशन को कम से कम दो हजार रूपये प्रति महीने दिए जाने और सरकारी कर्मचारियों के साथ महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जायेगा।

बालिकाओं के सामान्य एवं व्यावसायिक शिक्षा मुफ्त करने, जीविका दीदी, रसोइया, आशा दीदी, ममता दीदी को पूर्ण सरकारीकरण की जाये, आम लोगों को दो सौ यूनिट बिजली और पांच एकड़ जमीन वाले किसानों को मुफ्त बिजली देने, बेरोजगारी नियोजन भत्ता 35 वर्ष की उम्र तक दो हजार रूपये प्रति महीने दें का भी प्रस्ताव पास किया गया। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड युजना की तर्ज पर मध्यम वर्ग के लोगों के लिए भी एक सस्ती स्वास्थ्य बीमा पालिसी लानी चाहिए जिसके तहत 10 स 15 लाख रूपये तक के मुफ्त इलाज हों। देश की राजधानी की प्रमुख सडकों का नाम आजादी में योगदान देने वाले महापुरुषों के नाम पर किये जाने का भी प्रस्ताव रखा गया।

बैठक में बीरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, देवेंद्र मांझी, राधेश्याम प्रसाद, कौशलेन्द्र दांगी, सुनील चौबे, कमाल परवेज, नन्दलाल मांझी, गीता पासवान, अदिति शर्मा,माया प्रदीप, सीबी जॉर्ज, विनोद कुमार, के पवित्रन, के. विक्रमण, डब्लू महतो, बी पी सिंह, सुनील कुशवाहा, त्रिलोकी नाथ, रूपम कर, कमलेश सिंह, दिलीप यादव, नीलेश सिंह, राजेंद्र यादव, रंजीत चंद्रवंशी, प्रफुल्ल चन्द्र, साकेत यादव, राजन सिद्दीकी, कमालउद्दीन, आकाश कुमार, लवकुश कुमार आदि सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    बिहार के Coaching संस्थानों की मिलीभगत से होते हैं पेपर लीक, पप्पू यादव ने बीपीएससी पर लगाया बड़ा आरोप

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Bihar Politics Bihar Politics Bihar Politics Bihar Politics Bihar Politics Bihar Politics Bihar Politics
Bihar Politics Bihar Politics

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...