Crime Branch अधिकारी बन उड़ाए थे 45 लाख, चढ़े पुलिस के हत्थे

सारण: साइबर क्राइम का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। क्राइम ब्रांच का अधिकारी बन कॉल कर 45 लाख रूपये की निकासी करने के आरोप में छपरा साइबर थाना की पुलिस ने तीन साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है।

मामले में साइबर डीएसपी अमन ने बताया कि साइबर अपराधियों ने सारण के मशरक के विकास कुमार को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बन कर कॉल किया था और स्टांप पेपर जैसा दिखने वाला एक पेपर पर ऑनलाइन हस्ताक्षर करवाया और बैंक के खाते से 45 लाख 86 हजार रूपये निकलवा लिए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू की और तीन साइबर अपराधी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 10 एटीएम, चार मोबाइल फोन और 2 लैपटॉप भी बरामद किया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar Politics: जीविका, रसोइया और आशा कर्मी को किया जाए सरकारीकरण, मांझी की पार्टी की बैठक में प्रस्ताव पास

सारण से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Crime Branch Crime Branch
Crime Branch

पटना के डालडा गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों की नुकसान,...

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पटना के डालडा गोदाम में भीषण आग लगी है जिसमें करोड़ों...

Jharkhand Liquor Scam: ईडी ने पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव और बेटे...

झारखंड शराब घोटाला मामले में ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन जारी किया है। रांची स्थित...

Jagannath Rath Yatra 2026: आज देव स्नान यात्रा, 15 दिन के...

 रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में आज देव स्नान यात्रा होगी। भगवान जगन्नाथ 15 दिनों के एकांतवास पर जाएंगे। 16 जुलाई को भव्य रथयात्रा निकाली...