Hazaribagh: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये की अवैध शराब जब्त

Hazaribagh: उत्पाद विभाग ने सहायक उत्पाद आयुक्त शिव प्रसाद साहू के नेतृत्व में दारू थाना क्षेत्र के कनजीया नामक स्थान पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की अवैध शराब जब्त की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में लगभग 50 से 60 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद हुई है। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब कुछ दिनों पहले ही दारू में करोड़ों रुपये की अवैध शराब बरामद हुई थी। उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त शिव कुमार साहू ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उसी समूह के लोगों ने फिर से अवैध शराब का भंडारण किया है। इसके बाद सहायक उत्पाद आयुक्त शिव प्रसाद साहू के नेतृत्व में छापेमारी की गई।

Hazaribagh: भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 50 से 60 लाख रुपये है। हालांकि, शराब भंडारण करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। उत्पाद विभाग उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहा है।

उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त शिव कुमार साहू ने बताया कि इस मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ विभाग का अभियान जारी रहेगा और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hazaribagh: आगे भी कार्रवाई रहेगी जारी

इस घटना ने एक बार फिर हजारीबाग जिले में अवैध शराब के कारोबार की पोल खोल दी है। यह दर्शाता है कि अवैध शराब के तस्कर किस तरह से सक्रिय हैं और वे कानून को धता बताकर अपना कारोबार चला रहे हैं। हालांकि सहायक उत्पाद आयुक्त ने कहा है कि ऐसे लोगों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाती रहेगी।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

JPSC PT Result Protest: रिजल्ट जारी होते ही क्यों भड़के JPSC...

JPSC PT Result Protest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रारंभिक परीक्षा (PT) के नतीजे आने के बाद हज़ारीबाग़ में उम्मीदवारों और छात्रों ने विरोध...

BFCL Food Allergy Training: क्या आपका पसंदीदा खाना भी बन सकता...

BFCL Food Allergy Training: BFCL के सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल (HACCP) में 'फूड एलर्जेन' (खाने से होने वाली एलर्जी) पर एक ट्रेनिंग और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित...

Ramgarh Illegal Arms Factory: रामगढ़ में घर के अंदर चल रही...

Ramgarh Illegal Arms Factory: झारखंड के रामगढ़ ज़िले में अवैध हथियार बनाने के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हथियारों की एक छोटी...