Haryana election: भाजपा की पहली सूची जारी, 67 उम्मीदवारों को दिया टिकट

Haryana election: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana election) के लिए 67 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को पंचकुला से, पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को अंबाला कैंट से, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर को जगाधरी से और पूर्व लोकसभा सदस्य सुनीता दुग्गल को रतिया से टिकट दिया गया है।

Haryana election: भाजपा की पहली सूची जारी

हाल ही में भाजपा में शामिल हुए देवेंद्र सिंह बबली, संजय कबलाना और श्रुति चौधरी क्रमशः टोहाना, बेरी और तोशाम सीटों से चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह राव अटेली से चुनाव लड़ेंगी। लिस्ट में कैप्टन अभिमन्यु और कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई का नाम भी है।

वहीं जननायक जनता पार्टी ने आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन में 19 पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उचाना कलां से चुनाव लड़ेंगे, जहां से वह मौजूदा विधायक हैं। जबकि सूची में 15 उम्मीदवार जेजेपी से थे, चार चंद्र शेखर आज़ाद के नेतृत्व वाले एएसपी से है।

Haryana election: विनेश और बजरंग कांग्रेस से लड़ सकते हैं चुनाव

बता दें कि, आज ही पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि दोनों पहलवान कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा में विधानसभा का चुनाव (Haryana election) लड़ सकते हैं। वहीं कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के साथ राहुल गांधी की मुलाकात की तस्वीर शेयर की है।

राहुल गांधी से मिले विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहलवान विनेश फोगाट जुलाना और बजरंग पुनिया बादली सीट से कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति दोनों नामों पर एक-दो दिनों में मंजूरी दे सकती है। बता दें कि हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!