Ramgarh के गब्बर को भगाने आये हैं, डिप्टी सीएम ने कहा ‘भभुआ जेल में करेंगे बंद’

कैमूर: बिहार के चार विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान होना है। मतदान को लेकर सोमवार को ही चुनाव प्रचार खत्म हो गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी वहीं सभी दलों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने सारे पैंतरे आजमाए। इसी कड़ी में रामगढ विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अशोक सिंह के चुनाव प्रचार में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे थे।

सम्राट चौधरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए सरकार की जम कर तारीफ की और कहा कि एनडीए की डबल इंजन की सरकार में बिहार का काफी विकास हुआ है। बिहार में राजस्व से अधिक राशि नहीं प्राप्त होती है तो विकास के लिए केंद्र सरकार पैसे देती है और बिहार का विकास काफी तेजी से हो रहा है। हम बिहार के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील हैं और चौतरफा विकास कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद सांसद सुधाकर सिंह पर भी जमकर हमले किये और कहा कि हम रामगढ के गब्बर को भगाने के लिए आए हैं। विधानसभा उप चुनाव के दौरान अगर किसी ने मेरी पार्टी के लोगों के साथ कुछ भी गड़बड़ किया तो सबको इसी भभुआ जेल में बंद करूँगा। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 23 नवंबर को चुनाव का परिणाम आएगा और हम 24 नवंबर को जांच शुरू कर दूंगा। गरीबों को लूटने वाले को हम किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे।

बता दें कि राजद सुधाकर सिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि 2020 के विधानसभा चुनाव में हमसे गलती हो गई थी कि सिर्फ तीन बूथ पर भाजपा के लोगों को लाठी से पीटा था लेकिन इस बार अगर किसी ने गड़बड़ी करने की कोशिश की तो फिर तीन सौ बूथ पर भाजपा के लोगों की लाठी से पिटाई करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Patna में जुटेंगे देश भर के पीठासीन अधिकारी, तैयारी शुरू

Ramgarh Ramgarh Ramgarh Ramgarh Ramgarh

Ramgarh

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...