Advertisment

हजारीबागः जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित पसई गांव में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां दो ट्रकों का आपस में सीधा टक्कर हुआ है। गनीमत यह रही कि दोनों ट्रक के ड्राइवर और खलासी सुरक्षित है। कटकमदाग में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है जिसमें कई लोगों ने अपनी जान भी गंवायी है परंतु सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है।

Advertisment

आपको बता दें कि इन दोनों ट्रकों में से एक ट्रक गिरिडीह से सरिया लेकर गढ़वा की ओर जा रहा था।  उसके घायल ड्राइवर संजय कुमार यादव का ड्राइवरी लाइसेंस लाइट व्हीकल चलाने का है परंतु वह 12 चक्का जैसा हेवी व्हीकल चल रहा था।

दुर्घटना होने के बाद दोनों गाड़ियां सड़क पर ही मौजूद हैं और वहां से गुजरने वाले अन्य गाड़ियों को तथा राहगीरों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़े- https://22scope.com/thief-caught-red-handed-while-stealing-landlord-tied-him-up-and-beat-him-severely/

Advertisement