रफ्तार का कहर, ट्रक व हाइवा के बीच टक्कर, धू-धूकर जल गया ट्रक, एक की मौत

भागलपुर : भागलपुर के नवगछिया में रविवार की बीती रात को नेशनल हाईवे-31 पर ट्रक और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गया। टक्कर के बाद देखते ही दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई। हाइवा चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। टक्कर के बाद चालक फंसा रह गया और हाइवा से निकल नहीं पाया।

Goal 5 22Scope News

पूर्णिया से आ रहा था ट्रक और नवगछिया की ओर से आ रहा था हाइवा

बताया जा रहा है कि पूर्णिया की ओर से तेज रफ्तार ट्रक जा रहा था और नवगछिया की ओर से तेज रफ्तार हाइवा आ रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी मिली कि हाइवा चालक को नींद आने के बाद गाड़ी का संतुलन बिगड़ने लगा। यह घटना नवगछिया पुलिस जिला के झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियो ढाला के समीप एनएच-31 पर देर रात हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद झंडापुर बिहपुर थाना की पुलिस नवगछिया फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए पहुंची। फायर ब्रिगेड के द्वारा देर रात आग पर काबू पाया गया। घंटों तक एनएच-31 इस कारण से जाम रहा।

यह भी पढ़े : चलती स्कार्पियो में लगी आग, एक की मौत, बाल-बाल बचे यात्री

यह भी देखें :

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...