Hazaribagh : झारखंड के युवा आतंकवादी है क्या ! हेमंत सरकार पर जमकर गरजे बाबूलाल…

Hazaribagh : हजारीबाग के बरही ब्लॉक मैदान में आज भाजपा द्वारा आयोजित परिवर्तन सभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह व संचालन जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष भगवान केसरी व विजय यादव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक सह भाजपा नेता मनोज कुमार यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित हुए।

Hazaribagh : झारखंड में झामुमो, कांग्रेस, राजद की सरकार लुटेरी है

मौके पर पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव व भाजपाईयो ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि को भव्य माला पहनाकर व बुके और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा परिवर्तन यात्रा निकालकर यह बताना चाह रही है कि झारखंड में झामुमो, कांग्रेस, राजद की सरकार लुटेरी है। कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद के घर से 350 करोड रुपए, मंत्री के नौकर के घर से 35 करोड़ व कर्मचारियों के घर से 19 करोड़ बरामद हो रहे हैं, यह पैसा किसका था, झारखंड की जनता का पैसा था।

ये भी पढ़ें- Garhwa : थाने में कैदी की मौत के बाद उग्र हुए ग्रामीण, कर दिया थाने का घेराव फिर… 

उस पैसो को लूटकर अपनी तिजोरी भरने का काम कर रहे हैं। गौ तस्करी की जा रही है, नदी नाला बेचा जा रहा है, झारखंड की बालू को बाहर में बेचा जा रहा है, यहां के लोगों को बालू भी नहीं दिया जा रहा है। पत्थर, कोयला, जमीन को खुले आम झारखंड की सरकार लूट रही है। हेमंत सरकार जल जमीन बचाने की बात करते थे, लेकिन यह तो लूटने का काम कर रही है।

सीएनटी एक्ट का दुरुपयोग झामुमो के दलाल खुलकर कर रहे हैं, कोलकत्ता जाकर फर्जी कागज बनाकर जमीन बेचा जा रहा है, यहां तक की सेना की जमीन की भी फर्जी कागज बनाकर बेचा जा रहा है। 5 सालों तक इन लोगों ने लूटा है और इसी को बदलना है यही हम परिवर्तन सभा के माध्यम से कहना चाहते हैं।

लाखों की संख्या में बांग्लादेशियों की घुसपैठ हो रही है

वहीं उन्होंने कहा कि झारखंड में हिंदुओं को अपने देवी देवताओं की पूजा करने से रोका जा रहा है, जुलूसों पर पत्थर बाजी की जा रही है। लाखों की संख्या में बांग्लादेशियों की घुसपैठ हो रही है, यह सभी झारखंड सरकार के संरक्षण में हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2019 में झारखंड की सरकार ने घोषणा किया था, कि हम चूल्हा खर्च के नाम पर महिलाओं को दो हजार देंगे, लड़की की शादी होगी तो सोने का सिक्का देंगे, विधवा व वृद्ध महिलाओं को ढाई हजार रुपए महीना देंगे, 5 लाख नौजवानों को नौकरी देंगे, लेकिन एक भी वादा पूरा इन्होंने नही किया।

वहीं उत्पाद विभाग के दौड़ में युवाओं को चिलचिलाती धूप में लाइन में लगने व लंबी दौड़ करवाकर 20 युवाओं को मौत के मुंह में धकेल दिया। परीक्षा देने के दौरान नेट बंद कर दिया जाता है जैसे लगता है कि झारखंड के युवा आंतकवादी है।

भाजपा जो भी वादा करती है उसे पूरा करती है-सांसद मनीष जायसवाल

लीब min 22Scope News

वहीं सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हेमंत सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। भाजपा का घोषणा पत्र ही संकल्प पत्र होता है। भाजपा जो भी वादा करती है उसे पूरा करती है। पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि झारखंड से हेमंत सोरेन की सरकार बदलने से पहले बरही विधायक को बदलने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh की बेटी की मुंबई में दर्दनाक हत्या, हत्यारा पति गिरफ्तार… 

बरही में अफीम की खेती, अवैध शराब, अवैध बालू का कारोबार चरम सीमा पर है। यहां के बीडीओ, सीओ को का रेट ज्यादा है क्योंकि वर्तमान विधायक का संरक्षण प्राप्त है, इसलिए इसे बदलने की जरूरत है। वहीं महिला भाजपा पदाधिकारी ने चावल, आटा, मिट्टी का गुत्थी बाबूलाल मरांडी को सौपा और कहा कि झारखंड में मिट्टी, बेटी, रोटी तीनों सुरक्षित नहीं है, इसलिए इसे उखाड़ फेंकना जरूरी है।

चंदन राणा की रिपोर्ट—

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img