Hazaribagh: बंडासिंगा में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Hazaribagh: बरकट्ठा में गोरहर थाना पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी नकली शराब व रैपर को बरामद किया है।मामले में पुलिस ने एक कारोबारी को पकड़ा है। इसकी जानकारी गोरहर थाना में बरकट्ठा पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी एवं गोरहर थाना प्रभारी सोनू कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

Hazaribagh: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर सोमवार की अहले सुबह कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने बंडासिंघा गांव के तेली टोला बरसोती नदी के ऊपर तुलसी दास, पिता स्व. चरका दास के मकान में छापामारी की, जहां से पुलिस ने आईकोनिक व्हाइट कंपनी की 180 एमएल व्हीस्की की 48 बोतल, इंपेरियल ब्लू 180 एमएल व्हीस्की की 229 बोतल, रॉयल स्टैग 375 एमएल व्हीस्की की 48 बोतल, आफ्टर डार्क ब्लू रार ग्रीन 180 एमएल की 348 बोतल, छह जरकीन में चालीस लीटर करके कुल 240 लीटर शराब बनाने का केमिकल, पैक करने की मशीन, सैकड़ों खाली बोतल, ढक्कन, रैपर एवं बड़ी संख्या में झारखंड सरकार के स्टीकर को जब्त किया है।

Hazaribagh: मामले में एक गिरफ्तार

इस दौरान पुलिस ने शराब कारोबारी ग्राम बंडासिंघा निवासी महेश नायक उर्फ अशोक साव, पिता मेघू नायक को गिरफ्तार किया। इस बाबत पुलिस ने गोरहर थाना कांड संख्या 33/25 के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि आरोपी कारोबारी अशोक साव को पुलिस ने हजारीबाग सेंट्रल जेल भेज दिया है।

Hazaribagh: इतने रुपये की शराब जब्त

जानकारी हो कि सुनसान स्थान पर नदी के ऊपर बने तुलसी रविदास के मकान में महेश साव के द्वारा काफी समय से काम किया जा रहा था। जब्त की गई नकली शराब, बनाने वाले उपकरण एवं स्प्रिट की बाजार अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

पीयूष पाण्डेय की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

स्वास्थ्य केंद्र के स्थान को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, संवेदक पर...

Dhanbad:  धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत बड़पिछरी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण विवादों के घेरे में है। ग्रामीणों ने संवेदक पर स्थान...

CCL रेलीगढ़ा कोलयरी से 29 टन कोयला लेकर चला हाईवा, रास्ते...

Jharkhand: CCL अरगड्डा क्षेत्र के रेलीगड़ा कोलयरी में कोयला हेराफेरी करने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है, इसे लेकर कोलियरी रेली गढ़ा...

मुख्यमंत्री ने की सूचना एवं जन-संपर्क, सिविल विमानन व नगर विकास...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सिविल विमानन विभाग और नगर विकास एवं आवास...

बंगाल पहुंचे CM Hemant, कहा- हम भी ममता दीदी की इस...

Bengal: बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचे हैं।ऐसे में चुनाव प्रचार जोरों पर हैं और...

मुख्यमंत्री ने की कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय भवन में वाचनालय विकसित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय पटना के परिसर में स्थापित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img