शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग: लेबर रूम में लगी आग, मरीज और बच्चे बाल-बाल बचे

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लेबर रूम में आग लगी। मरीज और बच्चे सुरक्षित निकाले गए, बड़ी घटना टल गई।


हजारीबाग: हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लेबर रूम में मंगलवार को अचानक आग लग गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मरीज और उनके परिजन बच्चों को लेकर जान बचाने के लिए भागते नजर आए। हालांकि परिजनों और अस्पताल प्रबंधन की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ी घटना टल गई।


Key Highlights

  • शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग के लेबर रूम में अचानक आग लगी

  • मच्छर अगरबत्ती से निकली चिंगारी ऑक्सीजन पाइप से टकराई, आग तेजी से फैली

  • 40–50 मरीज उस समय वार्ड में भर्ती थे, सभी सुरक्षित

  • परिजन और अस्पताल स्टाफ की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टली

  • सांसद प्रतिनिधि और अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जांच शुरू की


जानकारी के मुताबिक, मरीज के परिजन ने लेबर रूम में मच्छर भगाने के लिए अगरबत्ती जलाई थी। पास में ऑक्सीजन पाइप होने के कारण चिंगारी फैल गई और आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते लपटें पूरे वार्ड तक पहुंचने लगीं। उस समय वार्ड में लगभग 40 से 50 मरीज भर्ती थे।

सांसद प्रतिनिधि रंजन चौधरी भी घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह पूरी घटना परिजनों की लापरवाही के कारण हुई और गनीमत रही कि समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया।

अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. अनुकरण पूर्ति ने आग की जानकारी मिलते ही तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। साथ ही घटना की जांच भी शुरू करा दी गई है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी मरीज या बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...