हजारीबाग डीडीसी ने अबुआ आवास योजना को लेकर जागरूकता रथ किया रवाना

हजारीबागः जिले में उप विकास आयुक्त द्वारा अबुआ आवास योजना को लेकर जागरूकता रथ रवाना किया गया। राज्य के वैसे परिवार जो कच्चे मकान में रह रहे हो तथा जो आवास विहिन परिवारों को पक्का आवास का लाभ देने हेतु अबुआ आवास योजना का शुभारंभ झारखंड सरकार द्वारा किया गया है।

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत 15 नवंबर से 29 दिसंबर तक प्रत्येक पंचायत में शिविर में योग्य परिवारों से अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।

डीडीसी प्रेरणा दीक्षित ने किया रवाना

पंचायत शिविर में योग्य लाभुकों को आवेदन देने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार के लिए आज 10 नवम्बर को हजारीबाग उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित के द्वारा जागरूकता रथ जिला से रवाना किया गया है।

जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के सभी पंचायत एवं गांव में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा, तथा सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी राज्य के गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।

नहर से 9 वर्षीय मासूम बच्चे का शव बरामद

डेहरी : खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां डेहरी के एक नहर से नौ वर्षीय मासूम बच्चे का शव बरामद हुआ है।...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला : EOU की बड़ी कार्रवाई, मुख्य...

पटना : महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले के मुख्य आरोपी विजेंद्र...

विजय चौधरी ने कहा- नीतीश कुमार के सुशासन व न्याय के...

पटना : पटना स्थित जनत दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार...